चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना के जलमीनार का काम शुरू
धनबाद, मई 20 -- भारी विरोध के बावजूद पुलिस की उपस्थिति में मंगलवार को चिरकुंडा श्रम कल्याण केंद्र ग्राउंड में चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना फेज-टू के तहत 15 लाख लीटर क्षमता वाले जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू हो गया। विभागीय अधिकारी की देखरेख में जेसीबी मशीन से जैसे ही मिट्टी की कटाई शुरू की गई, स्थानीय लोगों व कुछ जनप्रतिनिधियों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में नगर एई अंकित पराशर ने उन्हें शांत कराया। कहा जल्द ही निर्णय काम पूरा हो जाएगा। लोगों का कहना है कि जलमीनार बनने से बच्चों के खेल-कूद का एकमात्र मैदान पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जलमीनार को वार्ड संख्या 14, 15 या 16 में बनवाया जाए क्योंकि इस जलमीनार से सिर्फ इन्हीं वार्डों में जलापूर्ति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.