धनबाद, मई 13 -- चिरकुंडा सोनारडंगाल स्थित श्रीश्री शनिदेव मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें 16 मई से 17 वां दो दिवसीय शनि जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। पुजारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 16 मई को सुबह सात बजे कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 251 महिलाएं व युवतियां शामिल होंगी। इसके बाद शनिदेव का कपड़ाभिषेक, तेलाभिषेक किया जाएगा। शाम को भजन संध्या होगी। दूसरे दिन 17 मई को सुबह पूर्णाहुति, हवन के बाद भंडारा (महाप्रसाद) होगा। मौके पर पुजारी विनोद कुमार शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष मुरली तुरी, गोपाल सिंह, संजय शर्मा, इंद्रदेव प्रसाद, मनोज मालाकार, संतोष यादव, दुर्गा गुप्ता, शिवम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...