धनबाद, फरवरी 27 -- चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव की मतगणना के साथ ही परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक घोषित आंकड़ों में वार्ड संख्या 17 से प्रतिमा बाउरी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभया राखा को 506 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। प्रतिमा बाउरी को 750 और अभया राखा को 244 मत मिले। वहीं, वार्ड संख्या 08 में मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जहां नीलम देवी ने पंकज निशानियां को महज 9 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। नीलम को 220 और पंकज को 211 वोट प्राप्त हुए। वार्ड संख्या 01 में साजदा खातून ने 711 मत प्राप्त कर वृंदा शर्मा (415 मत) को 296 वोटों से हराया। वार्ड संख्या 02 से भारती कुमारी 533 मत पाकर विजयी रहीं, उन्होंने मंजू देवी (253 मत) को 280 मतों के अंतर से मात दी। वार्ड संख्या 03 में काशी साव ने 398 मत हासिल किए और योगनाथ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.