चिरकी से लेकर मधुबन तक ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप
गिरडीह, मई 11 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। विभागीय लापरवाही के कारण चिरकी से लेकर मधुबन तक ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप है। बीते 20 दिनों से चिरकी-मधुबन वासियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जलापूर्ति बंद होने से जलापूर्ति योजना पर आश्रित ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर मधुबन में पानी की घोर किल्लत हो गई है। बड़ी बात है कि लंबे समय से जलापूर्ति योजना बंद होने के बाद भी विभाग चैन की नींद सो रहा है। बताया जाता है कि चिरकी से लेकर मधुबन तक ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाली ग्रामीण जलापूर्ति योजना लगभग बीस दिनों से ठप है। जलापूर्ति योजना बंद होने से योजना पर आश्रित ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। मधुबन में लोग पानी की जुगाड़ में इधर उधर भटकने को मजबूर है। चिरकी से लेकर मधुबन तक पानी की घोर किल्लत हो गई है। विभागीय लापरवाही के कारण सरकार की महत्वाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.