गिरडीह, जून 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय चिरकी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन गिरिडीह विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान सुदिव्य कुमार पालगंज भी पहुंचे। सड़क हादसा में मृत सुजीत गुप्ता के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भी भरोसा दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय चिरकी में पीसीएल क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया। खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला आफजाई की। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी 16 टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया। बाद में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार पा...