गिरडीह, जून 9 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित चिरकी पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों का जुटान हो गया। ग्रामीणों ने आश्रित परिवार को उचित मुवावजा देने की मांग की है। इधर पीरटांड़ पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में बाइक चालक जमुवाटांड़ निवासी 50 वर्षीय चेतलाल साव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चिरकी से मधुबन की ओर जाने के दौरान बाइक चालक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आ गया। घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल ...