गिरडीह, जनवरी 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरकी-पलमा पथ स्थित खरपोका दुमुहना नदी के बीच शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि घटना में तीन ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हैं। खुखरा पुलिस के द्वारा मृतक के शव को जब्त कर लिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजवा दिया गया है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम चिरकी-पलमा पथ स्थित खरपोका के आगे तेज रफ्तार के कारण सवारियों से भरा ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। ऑटो सवारी लेकर चिरकी से हरलाडीह की ओर जा रहा था। हरलाडीह की ओर जाने के क्रम में खरपोका दुमुहना नदी के बीच जंगल में ऑटो के संतुलन बिगड़ जाने से वह पलट गया। ऑटो पलटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की चीख पुकार से सनसन...