चिरईगांव के दो उपकेंद्रों की बिजली गुल, 50 गांव प्रभावित
वाराणसी, अगस्त 2 -- चिरईगांव (वाराणसी)। जाल्हुपुर एवं छाही उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार रात करीब आठ बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 50 से अधिक गांवों के हजारों उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। भीषण उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में भी दोनों उपकेंद्रों से ट्रिपिंग और बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। लगातार बाधित हो रही आपूर्ति से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों और व्यापारियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। रात में घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया कि रात करीब आठ बजे मुख्य लाइन में कहीं फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। फाल्ट का पता लगाया जा रहा है। आपूर्ति शीघ्र बहाल हो जाएगी।करसड़ा उपकेंद्र की मेन सप्लाई बंदरोहनिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.