हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। गंगा नदी पर हरदोई और कन्नौज की सीमा से गुजर रहीं गंगा नदी पर पैंटून पुल बनने का सपना अभी तक साकार नहीं हो सका है। करीब दो साल पहले पुल बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी, लेकिन पीपों का इन्तजाम करने में जिम्मेदारों को पसीना छूट रहा है। जिले में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र का चियासर घाट के उत्तर में हरदोई व दक्षिण में कन्नौज जिला बसा है। अभी नदी के आरपार जाने के लिए ग्रामीण नाव का सहारा लेते हैं। चियासर में पक्का पुल का निर्माण कराने के लिए दोनों जनपदों के जनप्रतिनिधि मांग उठा रहे हैं। इसे संज्ञान में लेकर पक्का पुल न बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पैंटून पुल बनाने के लिए सहमति बनी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक के अधिकारियों को पैंटून पुल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। करीब दो साल बीत जाने के बावजूद धरातल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.