गढ़वा, मार्च 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। लोकसभा में शून्य काल के दौरान पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डे के संचालन का मुद्दा को उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार का ध्यान क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान योजना (आरसीएस - उड़ान) के तहत इस एयरपोर्ट को शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता पर केंद्रित किया। सांसद ने कहा कि उड़ान योजना देश के दूरस्थ और पिछड़े इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। पलामू क्षेत्र में स्थित मेदिनीनगर चियांकी हवाई अड्डे के चालू होने से न केवल हवाई यात्रा सुलभ होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी उजागर किया कि इस परियोजना में देरी का मुख्य कारण राज्य सरकार की ओर से आवश्यक प्रस्ताव/प्रमाणन का...