पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के उप-नगरीय क्षेत्र चियांकी में व्यवसायिक गतिविधियों को प्रोत्सहित करने के लिए जिला परिषद ने छोटे-छोटे 24 दुकान का निर्माण ग्राउंड फ्लोर पर कराकर इच्छुक व्यक्तियों को आवंटित करने की पहल शुरू कर दी गई है। पलामू जिला परिषद की गत 13 सितंबर और 10 जनवरी को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में दुकान बनाकर आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। उपविकास आयुक्त सह पलामू जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित अधिसूचना जारी की है। उपविकास आयुक्त सह पलामू जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार 16 मार्च को प्री-बीड मीटिंग कर आवेदन की बिक्री की जाएगी। 5000 रुपये प्रति आवेदन की दर से शुल्क लेने का निर्णय लिया गया ह...