मुंगेर, अप्रैल 2 -- सहरसा, नगर संवाददाता। डीएम के निर्देश पर श्रम अधीक्षक द्वारा सहरसा बस्ती निवासी चिमनी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। श्रम अधीक्षक द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि बन्धुआ मजदूर प्रथा (उन्मुलन) अधिनियम 1976 के धारा 10 के अन्तर्गत जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सहरसा बस्ती निवासी नियोजक औवेस करनी उर्फ चुन्ना मुखिया के धमसैनी स्थित चिमनी का स्थलीय जांच किया गया। जांच में पुअनि प्रियका कुमारी चौहान एवं चाइल्ड लाइन समन्वयक टूसी कुमारी सहित अन्य शामिल थे। जांच के कम में भ‌ट्ठा में कार्यरत श्रमिकों की विवरणी लिया गया। नसीम उद्धीन शेख उम्र करीब 45 वर्ष ग्राम आयरन जंगला पोस्ट एमको रोड को अग्रिम 50 हजार रूपया, मकबुल शेख उम्र करीब 35 वर्ष ग्राम आयरन जंगला पोस्ट एमको रोड को अग्रिम एक लाख रूपया सहित अनवर अली उम्र ...