सहरसा, अप्रैल 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के भेडधरी स्थित चिमनी पर काम करने वाले मजदूरों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को पटना से आयी श्रम विभाग की टीम चिमनी परिसर स्थित रह रहे मजदूरों की जानकारी लिया। उनके नाम और पता का सत्यापन किया। दो सदस्यीय टीम ने मौजूद आसाम के मजदूरों से कब से काम करने, किसके माध्यम से सहरसा पहुंचने सहित परिजनों के सबंध में जानकारी लिया। इस मौके पर सदर थाना पुलिस भी मौजूद थी। जिला प्रशासन और पुलिस बीते कई दिनों से चिमनी संचालक और मजदूर प्रकरण मामले में छानबीन कर रही है। इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज कराया गया है ।जिसमें प्राथमिकी श्रम विभाग के द्वारा बंधुआ मजदूरी को लेकर दर्ज कराया गया है जबकि पास्को एक्ट के तहत सदर थाना और महिला थाना में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कराया गया है ।एसपी के...