सहरसा, अप्रैल 21 -- सहरसा। जिला प्रशासन के द्वारा शहर के कई ईट भट्ठे पर छापेमारी किया गया। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धमसैनी, कोरलाही, पटुआहा सहरसा बस्ती स्थित कुल चार ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया। इन ईंट भट्ठे पर 77 श्रमिकों काम कर रहे हैं । इनमें कोई भी बाल व बंधुआ मजदूर नहीं पाया गया । जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि मजदूरों के कार्य करने की अवधि 8 घण्टे प्रति दिन तय किया गया है। पथेरा को 700-850 रूपये प्रति हजार ईंट पथाई मजदूरी भुगतान की राशि तय है। कोल मेन को एक हजार रूपये प्रतिदिन और ईंट पकाई 24 हजार रूपये प्रतिमाह राशि निर्धारित है। यह भी पढ़ें- सहरसा : चिमनी पर प्रशासन की लगातार नजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...