गढ़वा, जून 7 -- डंडई। प्रखंड अंतर्गत चल रहे कई चिमनी ईंट भट्ठा तय मानकों के अनुसार नहीं चल रहे हैं। उससे सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। उनके दस्तावेजों की नियमित जांच नहीं हो रही है। किसी तरह की कड़ाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में लगातार नए ईंट भट्ठा भी खुल रहे हैं। सीओ जयशंकर पाठक ने बताया कि अंचल क्षेत्र में संचालित चिमनी ईंट भट्ठा संचालकों से राजस्व को लेकर पूछताछ की गई है। ईंट भट्ठा संचालकों ने ऐ से डेढ़ लाख रुपये की रॉयल्टी भुगतान की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमानुकूल ही ईंट भट्ठा संचालित होंगे। नियम विरूद्ध चल रहे ईंट भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...