वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 10 -- वैश्विक तनाव के कारण स्मार्टफोन की कीमतों में भारी उछाल आया है। पिछले एक महीने से चिप की किल्लत के चलते सैमसंग, वीवो, ओप्पो जैसी कंपनियों ने अपने हैंडसेट के दाम 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। चिप के अलावा कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन में बाधा भी बड़ा कारण है। जहां पहले 10 हजार रुपये के बजट में अच्छे फीचर्स के मोबाइल मिल जाते थे, अब वहीं फोन 14 हजार का बिक रहा है। रिटेलर्स के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई प्रभावित हो रही है। इससे प्लास्टिक जैसे कच्चे माल की कीमतें 65-70 फीसदी बढ़ गई हैं, जिसका इस्तेमाल फोन की बॉडी बनाने में होता है। साथ ही पैकेजिंग का सामन भी महंगा हो गया है।फोन की रैम के भी दाम बढ़े वहीं एआई टेक्नोलॉजी की बढ़ती डिमांड की...