पाकुड़, मार्च 9 -- महेशपुर। सीओ संजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को शहरग्राम के पास अवैध चिप्स लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। सीओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान शहरग्राम के पास एक हॉफ इंच चिप्स लदे ट्रैक्टर को रोका गया। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर में चिप्स से संबंधित किसी भी तरह का कागजात नहीं मिल पाया। उसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। जब्त ट्रैक्टर को लेकर शनिवार शाम को थाना में ट्रैक्टर संख्या जेएच16के- 4730 के मालिक एवं चालक के खिलाफ अवैध परिवहन के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.