सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। रंगों के पर्व होली के नजदीक आते ही शहर का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। दुकानों पर रंग-बिरंगे पापड़, चिप्स, कचरी, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की भरमार है। आकर्षक पैकिंग और सस्ते दामों के चलते ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन त्योहारी रौनक के बीच मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। बाजार में कई ऐसे व्यापारी हैं जो घटिया और मिलावटी सामग्री को असली बताकर बेच रहे हैं। बाजार में दुकानों पर सजी रंगीन चिप्स, पापड़, कचरी और नमकीन की लोग जमकर खरददारी कर रहे हैं। शहर के ट्रांसपोर्ट चौराहे से लेकर एक भी चौराहा ऐसा नहीं जहां भीड़ और रंग-बिरंगे चिप्स, कचरी, पापड़ और नमकीन की दुकानें न सजी हों। पुरानी बाजारों में लोगों का चलना मुश्किल है। स्थायी दुकानों के सामने अस्थायी दुकानों की संख्या बढ़ गई। लालबाग,घ...