देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण प्रक्रिया जल्द पूरी करने, मापदंड सरल बनाने और पेपर कटिंग व वरिष्ठ आन्दोलनकारियों की संस्तुति को प्रमाण के रूप में मान्यता देने की मांग की। परिषद ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 13 जिलों में चिन्हीकरण प्रक्रिया ठप है और पात्र आन्दोलनकारियों को वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आन्दोलन शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: चिन्हीकरण की मांग पर आन्दोलनकारियों का डीएम कार्यालय...