चित्रकूट, जनवरी 29 -- चित्रकूट, संवाददाता। कोषागार घोटाले में भूमिका निभाने वाले चिन्हित दलालों को दबोचने के लिए एसआईटी की टीमों ने बुधवार रात भर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि टीमों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कोई दलाल टीम के हाथ नहीं लग पाया। एसआईटी दलालों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही मुखबिरतंत्र के जरिए भी उनकी जानकारी जुटा रही है। 93 पेंशनरों के खातों में कोषागार से अनियमित भुगतान कराकर 43 करोड़ 13 लाख रुपये के गबन मामले की जांच पुलिस एसआईटी कर रही है। इस घोटाले में अब तक करीब दो दर्जन दलालों को एसआईटी चिन्हित कर चुकी है। इनमें नौ दलाल गिरफ्तार किए जा चुके है। सूत्रों की मानें तो गबन में भूमिका निभाने वाले अभी 16 दलाल भूमिगत चल रहे है। जिनकी तलाश एसआईटी लगातार कर रही है। बुधवार की रात एसआईटी की तीन टीमों ने चिन्हित दलालों को दबोच...