आजमगढ़, मई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता।जनपद में 30 प्रतिशत उत्पादन बढ़ाने क लिए किसानों का चयन होगा। दो तहसील के पांच ब्लाक से 30 गांव के किसानों का चयन होगा। धान, गेहूं के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पहल होगी। चयनित किसानों की भूमि में पोषक तत्वों की जांच की जाएगी। इसके बाद किसानों को उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद में सिमांत एवं लघु किसानों की संख्या अधिक है। जिन किसानों के पास एक से दो हेक्टेयर या उससे कम भूमि है, किसान जलवायु परिवर्तन, फसल सुरक्षा और तकनीकी संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे किसानों के लिए सरकार ने नई योजना शुरू की है। विश्व बैंक समर्थित यूपीएग्रीज योजना के तहत किसानों का चयन कर उन्हें नवीन तकनीकी से खेती कराई जाएगी। इस परियोजना में चयनित किसानों को उन्नत किस्म की नई बीज को समय से उपलब्ध कराया ज...