बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- बलरामपुर,संवाददाता। जिले में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए संचालित विशेष अंतर्विभागीय अभियान प्रोजेक्ट संवर्धन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 300 पंचायत भवनों पर विशेष बीएचएसएनडी सत्रों का आयोजन किया गया ।बुधवार को डीएम विपिन कुमार जैन ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर बगनहा के पंचायत भवन में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया डीएम ने सत्र में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लेते हुए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण, वजन-लंबाई माप, पोषण परामर्श तथा स्वास्थ्य जांच की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से संवाद कर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण...