देहरादून, जनवरी 29 -- उत्तराखंड की गौचर और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियां सेना के पास जाने से संवर जाएंगी। इससे न केवल बुनियादी सुविधाओं का विकास हो पाएगा बल्कि आम लोगों को कई नई सुविधाएं भी मिल जाएंगी। ये दोनों हवाई पट्टियां चीन सीमा के काफी पास हैं। सेना के हवाले किए जाने से किसी भी आपात स्थिति में सेना और भारी मशीनरी को समय पर पहुंचाया जा सकेगा। चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों के विकास का काम पिछले कई दशकों से चल रहा है। लेकिन अभी तक दोनों ही हवाई पट्टियों पर नियमित रूप से बड़े हवाई जाहजों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अब सरकार ने यह हवाई पट्टियां सेना को देने का फैसला किया है। जिससे यहां सुविधाओं का विकास तेजी से होने की उम्मीद है। हवाई पिट्टियां सेना को मिलने से न केवल रनवे की समस्या दूर हो पाएगी बल्कि अन्य बुनियादी सुविधाओं के विका...