सोविमा, अक्टूबर 19 -- मिजोरम के चिन्मय सुतार ने सोमवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। सुतार ने यह दुर्लभ उपलब्धि यहां नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन हासिल की। इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भाऊसाहेब बाबासाहेब निंबालकर थे, जिन्होंने 1948 में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे। मिजोरम की टीम से जुड़ने से पहले मुंबई की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी खेल चुके सुतार 400 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 517 गेंद का सामना करके 46 चौके और सात छक्के लगाए। मिजोरम ने अपनी पहली पारी 581/9 के स्कोर पर घोषित की। सुतार अपने करियर का दूसरा क्लास क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।आखिरी विकेट के लिए हैरतअंगेज साझेदारी की जब सु...