बोकारो, अप्रैल 4 -- एक बूंद रक्त, एक जीवन का आधार। इसी मानवीय सोच और प्रत्येक जीवन अनमोल है: एक रक्षक बनें के नेक उद्देश्य के साथ बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। सदर अस्पताल ब्लड बैंक के साथ मिलकर चिन्मय बोकारो एलुमनी एसोसिएशन और चिन्मय विद्यालय बोकारो मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन 5 अप्रैल रविवार को करने जा रहे हैं, जो समाज के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रक्त की कमी अक्सर अस्पतालों में इलाज के दौरान एक बड़ी बाधा बनती है। इस समस्या को समझते हुए, विद्यालय के पूर्व छात्रों की संस्था और विद्यालय प्रशासन ने सदर अस्पताल, बोकारो के ब्लड बैंक के साथ मिलकर रक्दान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एकत्रित किया गया रक्त पेशेवर चिकित्सा देखरेख में सुरक्षित रहे ...