बोकारो, जुलाई 22 -- चिन्मय विद्यालय में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बेस्ट ज़ोनल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें झारखंड जोन में उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों व विद्यालय के समग्र विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, सचिव महेश त्रिपाठी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने प्राचार्य सूरज शर्मा को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा विद्यालय को सूरज शर्मा जैसे दूरदर्शी, कर्मठ व बहुआयामी प्राचार्य का नेतृत्व मिलना स्कूल के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं, जेईई...