रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। चिन्मय मिशन की अमृत यात्रा वाहिनी के रांची प्रवास के अंतिम दिन का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद की पावन पादुकाओं के पूजन से हुआ। पादुका पूजन में वेद प्रकाश बागला, राजीव रंजन प्रसाद, वीके गद्यांन तथा सुप्रिया गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पादुका पूजन के उपरांत अमृत यात्रा वाहिनी के युवा स्वयंसेवक गुरुदेव के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और अमृत यात्रा बस के साथ मारवाड़ी कॉलेज पहुंचे। यहां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों ने गुरुदेव के जीवन, उनके विचारों तथा चिन्मय मिशन की 75 वर्षों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने चिन्मय मिशन के इस अनूठे प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के विचारों को जन-ज...