बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय एलुमनी एसोसिएशन व चिन्मय विद्यालय परिवार द्वारा सदर अस्पताल बोकारो के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. मैथली ठाकुर व डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे। चिन्मय मिशन की स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष बी मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्य में एसोसिएशन के मंत्री शशिकांत, डॉ. पल्लव, शैबाल गुप्ता, सोनाली, संजीव मिश्रा, अमृता, नेहा, चंदन बांठिया व अंकित जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। एसोसिएशन के सदस्यों व विद्यालय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.