रांची, जून 29 -- रांची। प्रमुख संवाददाता चिन्मय मिशन की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर की यात्रा पर निकली अमृत वाहिनी का रांची आगमन एक जुलाई को होगा। चिन्मय अमृत यात्रा के क्रम में निकाले गए वाहन में गुरुदेव से जुड़ी दुलर्भ तस्वीकरें, ऐतिहासिक स्मृति चिन्ह, प्रेरक प्रदर्श सामग्री एवं पवित्र अवशेष रखे गए हैं। चिन्मय मिशन रांची के सचिव सतीश गुप्ता और प्रमोद कुमार ने बताया कि एक जुलाई को शाम छह बजे वाहिनी राउरकेला से रांची पहुंचेगी। लेक रोड में औघड़ भगवान राम आश्रम के पास शाम छह बजे यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। पूज्य स्वामी परिपूर्णानद एवं यात्रा दल प्रमुख का उद्बोधन होगा। यह भी पढ़ें- लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में आचार्यों को मिला सम्मान आरती के बाद साधकों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएर्गा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम...