नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी का आईपीएल में होम ग्राउंड है। इस ग्राउंड पर आरसीबी ने एक ऐतिहासिक अर्धशतक पूरा कर लिया है। आरसीबी आईपीएल के इतिहास की तीसरी ऐसी टीम है, जिसने एक मैदान पर 50 या इससे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है। आरसीबी ने शुक्रवार 24 अप्रैल को बेंगलुरु में गुजरात टाइटन्स को करारी शिकस्त दी। यह एम चिन्नास्वामी में आरसीबी की 50वीं जीत थी। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथी टीम है, जिसने एक मैदान पर 50 या इससे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में अब तक 58 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, केकेआर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब...