महाराजगंज, सितम्बर 30 -- महराजगंज, नवीन विषेन। पांच सालों में महराजगंज जिले में दर्ज किए जा रहे बदलावों में अच्छी और बुरी दोनों तरह की तस्वीरें सामने आई हैं। नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे की हालिया रिपोर्ट बताती है कि महराजगंज में पांच सालों में डायरिया के मामले चार गुना के करीब बढ़े हैं। ये ऐसे मामले हैं, जिनमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों में दो सप्ताह में डायरिया का सर्वे किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य केन्द्रों और सेवा प्रदाताओं के पास पहुंचने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है。

डायरिया के मामलों में वृद्धि डायरिया के मामलों में पिछले दो सप्ताह यानी 14 दिनों के दौरान पांच वर्ष से कम आयु के जिन बच्चों को बार-बार पतले या पानी जैसे दस्त की शिकायत हो, उसे इस मीट्रिक में मापा जाता है। इस पैमाने में यह साफ हुआ है कि पिछले सर्वे में ...