कन्नौज, अप्रैल 5 -- कन्नौज। क्षेत्र के ग्राम निवादा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन रविवार को शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ अवान्तर भानुपुरा पीठ ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में चिंता नहीं, बल्कि चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिंता करने से कभी समाधान नहीं मिलता, जबकि चिंतन से हर समस्या का हल संभव है। स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ ने कहा कि वही व्यक्ति वास्तव में धन्य है जिसके हृदय में भगवान की भक्ति निवास करती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपना मन सदैव ईश्वर भक्ति में लगाएं, क्योंकि भगवान भी भक्ति के माध्यम से ही भक्त के हृदय में विराजमान होते हैं। उन्होंने बताया कि इष्ट के नाम का श्रवण और कीर्तन जीवन को सकारात्मक दिशा देता है तथा श्रद्धा के साथ भागवत कथा सुनने से सभी दोष दूर हो जाते हैं।कथा के दौरान उन्...