लखनऊ, अप्रैल 15 -- चिनहट में देवा रोड से रविवार सुबह युवक का अपहरण कर उसके परिचितों ने बंधक बनाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। काफी मान मनौव्ल के बाद शाम सात बजे छोड़ा। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश में मामला रुपये के लेन-देन का निकला है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़ित हरदासी खेड़ा का रहने वाला इरशाद है। उनका आरोप है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे देवा रोड पर पंकज, डीके, शिवा कश्यप व कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोका। जमकर पीटा और एक सूनसान जगह ले गए। वहां भी बंधक बनाकर पीटा। यह भी पढ़ें- उधार की रकम के विवाद में युवक पर हमला, गंभीर गिड़गिड़ाने पर उक्त लोगों ने शाम सात बजे करीब छोड़ा। इसके बाद किसी तरह वहां से भागकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। चूंकि कि पिटाई से चोटें आ आई थीं। अपना इलाज क...