लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चिनहट के देवा रोड स्थित राय एन्क्लेव में गुरुवार रात शातिर चोरों ने पूरी कॉलोनी की बिजली सप्लाई करने वाले 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर को ही पार कर दिया। गुरुवार रात जब अचानक पूरी कॉलोनी की बिजली गुल हुई, तो लोगों को लगा कि शायद कोई तकनीकी खराबी होगी। जब सुबह चार बजे तक बिजली नहीं आते तो लोगों ने टोल-फ्री नंबर 1912 और शिवपुरी उपकेंद्र पर फोन किया, तब विभाग हरकत में आया। एसएसओ प्रमोद चौहान के निर्देश पर जब संविदा कर्मचारी संतोष मौके पर जांच करने पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए, जिस चबूतरे पर 400 केवीए ट्रांसफार्मर रखा होना चाहिए था, वह पूरी तरह खाली पड़ा था। चोरों ने कनेक्शन काटकर ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर को गायब कर दिया। इससे विभाग को 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 12 घंटे बाद मिली राहत ट्रांसफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.