लखनऊ, दिसम्बर 27 -- राजधानी के चिनहट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित तीन इंजीनियरिंग फर्मों द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी और आयकर चोरी करने वाले एक 'सिंडिकेट' का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अजीत कुमार ने साक्ष्यों के साथ शासन और संबंधित विभागों को पत्र भेजकर कंपनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक इन फर्मोँ को कच्चा माल कानपुर की टीएसडीपीएल से खरीदना होता है। आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से ये फर्में अन्य स्रोतों से दिखाई गई 90 प्रतिशत खरीद में बिना माल के केवल फर्जी बिलिंग का खेल कर रही हैं। फर्जी बिलिंग कर अवैध रूप से जीएसटी इनपुट ले रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि चिनहट स्थित इंडस्ट्रीज में केवल एक शेड है। वहां न मशीनें हैं और न ही श्रमिक, फिर भी करोड़ों का माल बेचा जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस खेल में चिनहट की ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.