लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चिनहट, कमता और इंदिरानगर क्षेत्र की लगभग पांच लाख की आबादी को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिलेगी। शनिवार को यूपी पावर ट्रांसमिशन ने 220 केवी चिनहट ट्रांसमिशन उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर दी। विभाग ने पुराने 63 एमवीए और 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर, उनकी जगह 100-100 एमवीए के दो नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए।इस अपग्रेडेशन के बाद बिजली की आपूर्ति अधिक स्थिर और सुचारू हो जाएगी। इससे शिवपुरी, कमता, ओमेगा, चिनहट औद्योगिक क्षेत्र और इंदिरानगर उपकेंद्र को फायदा मिलेगा। वहीं हाईकोर्ट और लोहिया अस्पताल की बिजली व्यवस्था में भी बड़ा सुधार होगा। इस दौरान मुख्य अभियंता (ट्रांसमिशन) अखिलेश, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, एसडीओ रवि वर्मा और जूनियर इंजीनियर कमलेश सहित विभाग के कई अधिका...