नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- सिवगंगा/नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसके समय और विपक्ष से सलाह न लेने को लेकर सरकार की आलोचना की। सिवगंगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिदंबरम ने कहा कि सरकार ने 26 मार्च को पत्र के जरिये सत्र बुलाने की जानकारी दी थी। इसका जवाब कांग्रेस ने उसी दिन देते हुए पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में बैठक कर सत्र के उद्देश्य और पेश किए जाने वाले विधेयकों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने 106वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि करीब 30 महीने तक इस पर चुप्पी के बाद अचानक सत्र बुल...