हजारीबाग, अप्रैल 24 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता आम तौर पर ऐसा नहीं होता है। वैसे खुशी इजहार करने का यह अच्छा तरीका है। इस बार की जैक टॉपर प्रियांशु ने नेटफिलिक्स पर जारी फिल्म हां के हां सांग पर एक गीत प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया। माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम ने पूरे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ा दी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी नतीजों में टॉपरों की सूची सामने आते ही छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। जिले के कटकमसांडी प्रखंड के लुपूंग गांव की छात्रा प्रियांशु कुमारी अब सिर्फ अंकों की वजह से नहीं, बल्कि अपने अनोखे अंदाज के कारण भी चर्चा में हैं। यह भी पढ़ें- लातेहार के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रूपाली राज बनीं जिला टॉपर प्रियांशु ने 99.60 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में पहला स्थान हासिल ...