मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 41वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव बड़ी धूमधाम से नई मंडी रामलीला भवन में मनाया गया, जिसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार लगवाया गया। श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत मनमोहक लग रहे थे। मुख्य अथिति के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विशाल गर्ग, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, अंकुर दुआ मौजूद रहे। मुख्य यजमान के रूप में अरविंद बंसल और अरुण गर्ग, दिनेश मित्तल (टीनू), राजीव गर्ग, श्रेय गोयल ज्वेलर्स रहे। वृंदावन से आये हुए रसिक संत भजन गायक चित्र विचित्र महाराज ने बाबा को और प्रेमियों को खूब रिझाया। बाबा के प्रेमियों से पूरा पंडाल भरा हुआ था। समिति की ओर से छप्पन भोग, इत्रवर्षा, ...