फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- जन कल्याण समिति एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण पर चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर योग्यता यादव रहीं। प्रज्ञा चौहान दूसरे एवं श्वेता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सहायक वैज्ञानिक अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण को कम किया जा सकता है। प्रधानाचार्य शिवानी गुप्ता ने पेड़ लगाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.