घाटशिला, जनवरी 5 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। त्रिवेणी संगम के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चित्रेश्वर गांव स्थित पौराणिक बाबा चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में मंदिर विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसहमती से समिति के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया और इस दौरान अंबरेश रथ को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंदिर के सर्वांगीण विकास और सुचारू प्रबंधन के उद्देश्य से गठित इस नई टीम में दिलीपानंद गोस्वामी एवं दीपांकर सतपति को उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष खगेन्द्र नाथ सतपति को सचिव, जबकि श्यामा शंकर सतपति, दीपक सतपति, स्वपन कुमार सतपति और शक्ति पद बारिक को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कृष्ण रंजन साव को कोषाध्यक्ष और शशांक शेखर लेंका को लेखा-जोखा निरीक्षक चयनित किया गया है। जबकि विजय कुमार लेंका, समीर लेंका, अर्धेदु ...