मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। अरविंद कुमार मुकुल के चौथी बार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। चित्रांश समाज ने रविवार को चित्रगुप्त एसोसिएशन की ओर से छाता चौक स्थित एसोसिएशन कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता चित्रगुप्त एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नारायण सिन्हा एवं मंच संचालन महामंत्री प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने अरविन्द कुमार मुकुल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष राकेश चन्द्र सम्राट, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, संगठन मंत्री सतेन्द्र कुमार पिंकू एवं संयुक्त मंत्री संजीव कुमार रमण ने 51 किलो का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में सर्वजीत प्रियदर्शी, पंकज कुमार वर्मा, उदय नारायण सिन्हा, सुनील कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.