आदित्यपुर, जून 8 -- आदित्यपुर। विश्व पर्यावरण दिवस स्प्ताह पर चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति की ओर से रविवार को आदित्यपुर-2 स्थित चित्रगुप्त मन्दिर प्रांगण में पौधा-रोपण किया गया। इस दौरान वहां करंज, शीशम, कदम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय, सचिव मनोज सिंह पप्पू, आलोक श्रीवास्तव एवं नरेश कुमार तनेजा उपस्थित थे। चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति की ओर से आगामी 19 जुलाई को जमशेदपुर ब्लड सेन्टर, बिष्टुपुर में विद्याशरण वर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप ने दी। यह भी पढ़ें- श्री चित्राँश महापरिवार कल्याण समिति ने किया पौधारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...