चित्रांश परिवार के प्रेम श्रीवास्तव का निधन, कायस्थ समाज में शोक की लहर
रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पलामू जिला के संरक्षक चित्रांश आनंद प्रकाश उर्फ प्रेम श्रीवास्तव का मंगलवार को इलाज के लिए मुंबई ले जाने के क्रम में रास्ते पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कायस्थ समाज एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेम बाबू कायस्थ महासभा के स्तंभ थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी मर्माहत हैं। संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट रखने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- निधन पर शोक उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.