कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा। झुमरीतिलैया गांधी स्कूल रोड निवासी सरिता श्रीवास्तव के आवास पर चित्रांश महिलाओं ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने समाज के कमजोर तबके के लोगों को आर्थिक सहयोग करने और बेटियों के शादी-ब्याह में मदद करने का निर्णय लिया। महिलाओं ने कहा कि महिला किसी भी परिवार की रीढ़ होती है। घरेलु बजट से लेकर समाजिक ताने-बाने को निभाने में महिलाओं की अहम भुमिका होती है। आज घरेलु कामकाज के साथ सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्रो में भी महिलाएं महत्वपुर्ण जिम्मेदारी निभा रही है। महिला दिवस कार्यक्रम में अंजना सिन्हा, अंशु यामिनी, अंजना श्रीवास्तव, आभा आरूनी, कविता सिन्हा, रानी श्रीवास्तव, नंदिता सिन्हा, स्वेता श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव और पिंकी सिन्हा समेत अन्य चित्रांश महिला मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...