कोडरमा, जनवरी 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला की ओर से मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं ने पारंपरिक व्यंजनों चूड़ा, दही, गुड़, तिलकुट, सब्जी एवं मिठाइयों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव बिपिन कुमार सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज के वरीय सदस्य, झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी संतोष सहाय ने सभी जिलावासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव, शक्तिकांत सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार वर्मा, जिला सचिव निरंजन सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, सतेंद्र सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद, कपिल देव प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.