दुमका, जुलाई 29 -- उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (प्लस टू जिला स्कूल) में बुधवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय दुमका के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय विकसित भारत जन भागीदारी अधिनियम 2025, नशा मुक्ति अभियान एवं भारतीय न्याय संहिता रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के कुल 55 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज, कानून के प्रति जागरूकता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। केंद्रीय संचार ब्यूरो के इकाई अधिकारी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। यह भी पढ़ें- विकसित भारत अभिया...