रांची, अप्रैल 26 -- रांची, संवाददाता। चित्रपट झारखंड द्वारा प्रस्तावित "चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल-2026" के सफल, सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए रविवार को रांची स्थित विश्व संवाद केंद्र कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन को प्रभावी, संगठित और परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों का निर्धारण कर आयोजन समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को नियुक्त किया गया है। समिति के उपाध्यक्ष के रूप में योगेंद्र तुलस्यान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में सुमित मित्तल की नियुक्ति की गई है, जबकि आशुतोष द्विवेदी व तन्मय झा को समिति का सदस्य बनाया गया है। फिल्म फेस्टिवल के निर्देशक के रूप में नंदकुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। आयोजन की विभिन्न व्यवस...