बहराइच, मार्च 15 -- बहराइच, संवाददाता। चित्रगुप्त समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के एक पैलेस में आयोजित किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार निगम व संचालन समिति के महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने किया। नानपारा से आए राजीव श्रीवास्तव ने समाज को एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कायस्थ समाज के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, स्वामी विवेकानंद,लाल बहादुर शास्त्री, जय प्रकाश, मुंशी प्रेमचंद्र, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के कृत्यों को याद करके गर्व महसूस करना चाहिए। संरक्षक कुलदीप सिन्हा ने समाज को एक सूत्र में रहने पर जोर दिया और कहा समाज के लोगों को एक दूसरे के सुख दुख में अवश्य भागेदारी करनी चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि कायस्थ समाज का स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर पुराना इतिहास रहा है। हम सभी को अपने समाज के प्रति सजग रहने की जरूरत है। ए...