चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह आज
रांची, जून 13 -- रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम) की ओर से रविवार को चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पुरानी विधान सभा, धुर्वा में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बतौर मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। इस अवसर पर चित्रांश परिवार के उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, मोमेंटो व मेडल दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- कायस्थ महासभा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.